लिगामेंट को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:31

लिगामेंट चोट के अनुसार इलाज –
एंकल इंजरी का दवाईयों, बर्फ की सेक एवं बैंडेज/प्लास्टर द्वारा इसका इलाज संभव है। किन्तु गंभीर मामलों में जब ऐड़ी की ए.टी. एल.एफ. लिगामेंट पूरी तरह टूट जाती है तब सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।


लिगामेंट इंजरी होने पर करें ये घरेलू उपाय, इन चीजों को खाने और लगाने से मिलेगी राहत-

1- बर्फ से सिकाई करें- लिगामेंट इंजरी के बाद प्रभावित एरिया में सूजन और दर्द होने लगता है. इसके लिए आप बर्फ से सिकाई करें. 2-3 दिन रोजाना 15 मिनट बर्फ से सिकाई करने पर आपको दर्द और सूजन दोनों से आराम मिलेगा.

2- घुटनों पर पट्टी बांध लें- इंजरी के बाद आपको ज्यादा घूमना फिरना नहीं चाहिए. ज्यादा मूवमेंट से प्रेशर बढ़ेगा और दर्द और सूजन की समस्या गंभीर हो सकती है. इसके लिए भरपूर आराम करें और घुटने पर इलास्टिक बैंडेज और पट्टी बांध लें. इससे घुटने का मूवमेंट कम होगा और दर्द में भी आराम मिलेगा.

3- अदरक का इस्तेमाल करें- लिगामेंट इंजरी होने के बाद आप अदरक का इस्तेमाल करें. अदरक में ऐसे कई गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करते हैं. इसके लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच ग्रीन टी, आधा नींबू, शहद और थोड़ा अदरक कस लें. अब इसे उबाल लें इस पानी को कुछ दिनों तक दिन में 2 बार पिएं.

4- अरंडी का तेल लगाएं- लिगामेंट इंजरी के बाद अरंडी का तेल इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इससे दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है. थोड़ा तेल लेकर घुटने की हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद कोई कपड़ा बांध लें. आप चाहें तो सिकाई भी कर सकते हैं. 3-4 दिन ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा.

5- एक्सरसाइज करें- लिगामेंट इंजरी के बाद आपको हल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. व्यायाम से शरीर में खून का संचार अच्छी तरह होता है. इससे मांसपेशियों के साथ-साथ लिगामेंट को भी आराम मिलता है. एक्सरसाइज करने से दर्द भी कम होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info